मध्य प्रदेशराजनीति

एकता तिवारी को बनाया नरेंद्र मोदी विचार मंच का प्रदेश महामंत्री

प्रदेश अध्यक्ष मंजू राठौड़ ने जारी किए नियुक्ति पत्र
ब्यूरो चीफ :मनीष श्रीवास
जबलपुर। मध्य प्रदेश नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला शाखा प्रदेश अध्यक्ष मंजू राठौड़ ने नियुक्त पत्र जारी करते हुए एकता अश्वनी तिवारी सिहोरा को नरेंद्र मोदी विचार मंच का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया हैं।
नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया है कि यह नियुक्ति दिनाँक 25 अक्टूबर 2024 से अग्रिम आदेश तक प्रभावी होगी। हमे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास हैं कि आप मन धन के साथ हम सब के प्राणप्रिय भारत के पुन निर्माण में प्रमाणिकता एवं पारदर्शिता पूर्ण कार्य करेंगे। आपके द्वारा किया गया कार्य निश्चित रुप से हम सब का स्वप्र परम वैभव भारत को पूर्ण करेगा। संगठन में आपका स्वागत हैं। मिशन नव भारत एवं मंच परिवार आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
नरेंद्र मोदी विचार मंच – सन्देश हेतु पेट को रोटी, देश को मोदी।

Related Articles

Back to top button