क्राइम

दलित युवक की घर से बुलाकर धारदार हथियार से हत्या

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रायसेन जिले के बरेली थाना अंतर्गत ग्राम सिलवाह में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा।
मृतक का नाम लक्ष्मीनारायण सिलावट था। उसकी पत्नी कला बाई और बड़े भाई अर्जुनसिंह सिलावट का आरोप है कि तीन व्यक्ति लक्ष्मीनारायण को घर से बुलाकर ले गए थे।
अर्जुन सिलावट ने बताया कि शाम 7:10 बजे मैं मंदिर से आकर गाय लगा रहा था, तभी एक लड़के ने आकर बताया आपके छोटे भाई तालाब के किनारे पड़े हैं। उसे तत्काल हम एक जीप से बरेली के सिविल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मीनारायण को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान हमने देखा कि हमारे भाई की गर्दन में धारदार हथियार से वार किया गया है। उसका बहुत खून बह चुका था।

Related Articles

Back to top button