क्राइम
बुजुर्ग की जलने से मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

रायसेन । जिले के गोहरगंज के ग्राम साजोड़ी में बुजुर्ग की जलने से हुई मौत।
परिजनों ने बुजुर्ग की जलाकर हत्या होने की जताई आशंका।
मृतक बुजुर्ग का नाम भावसिंह बंजारा उम्र लगभग 65 साल।
मृतक का शरीर खेत में उल्टे बैठे हुए जलाया दिख रहा है।
मृतक के हाथ की उंगलियों में फसी हुई है एक टोर्च।
गोहरगंज पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची।
पुलिस ने मृतक बुजुर्ग भावसिंह बंजारे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
गोहरगंज पुलिस मामला दर्ज कर ये हत्या है या हादसा इसकी जांच में जुटी।
गोहरगंज थाने के ग्राम साजोड़ी गाँव की घटना।



