मध्य प्रदेश

सहायक उप निरीक्षक गजराज सिंह सिसौदिया की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

टीआई ने अनुभव किए साझा
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। पुलिस थाने में अपनी सेवाएं पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हुए सहायक उप निरीक्षक गजराज सिंह सिसौदिया को शनिवार की दोपहर थाना प्रभारी कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर पुलिस महकमे में उत्कर्ष सेवा के लिए जाने जाने वाले सहायक उप निरीक्षक सिसौदिया का थाना प्रभारी मनोज सोनी और पुलिसकर्मियों ने सम्मान किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनी ने सिसौदिया के पुलिस विभाग में किए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा और ईमानदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को दिया है। थाना प्रभारी सोनी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को उनके समर्पण और अनुशासन की भावना से प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान समस्त पुलिस परिवार की ओर से उनके सुखद, स्वस्थ और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की गई। पुलिसकर्मियों ने सेवानिवृत हुए सिसोदिया को स्वास्थ्य का ध्यान रखने और नियमित व्यायाम करने की सलाह भी दी।

Related Articles

Back to top button