एकल अभियान एक विचारधारा है राष्ट्र को परम वैभवशाली बनाने की : संजय जैन
भजन संध्या में जमकर नाचे श्रोता
सिलवानी। मंगलवार की रात्रि में नगर के उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में एकल अभियान श्री हरि कथा सत्संग समिति द्वारा भजन संध्या भारत माता आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वनवासी क्षेत्र के आचार्य, दीदी एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए, भजन संध्या में श्रीराम कथा में भाव विभोर होकर श्रोताओं ने जमकर डांस किया।
कार्यक्रम के प्रांरभ में आमंत्रित अतिथियों ने सरस्वती एवं भारत माता के चित्र की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित किया। वनवासी बहनों ने श्री गणेश एवं सरस्वती वंदना का गायन किया। आयोजक समिति ने आमंत्रित अतिथियांे का तिलक लगाकर गमछा एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय जैन पी7 ग्राम स्वराज प्रभारी एकल अभियान के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एकल अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि एकल अभियान की 1989 में वनवाासी क्षेत्रों में लोभ लालच में हो रहे धर्मातंरण रोकने के लिए एकल अभियान की शुरूआत की गई थी। आज देश के वनवासी क्षेत्रो में सवा लाख एकल विद्यालय संचालित है, इन विद्यालयों में सरकार से किसी प्रकार की मदद नहीं ली जाती है यह विद्यालय समाज के सहयोग से ही संचालित है। इन विद्यालयों में बहुत कम मानदेय में आचार्य एवं दीदियां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे रही है। एकल अभियान एक विचारधारा है भारत को परम वैभवशाली राष्ट्र बनाने की।
अंचल अध्यक्ष मुकेश राय ने बताया कि एकल अभियान के तहत अंचल सिलवानी में 300 विद्यालय, 10 संच केन्द्र संचालित है। इन विद्यालयों में पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से प्राथमिक, आरोग्य, जन जागरण, जनजागृति एवं संस्कार की शिक्षा दी जा रही है। कार्यक्रम में अमित श्रीवास्तव केन्द्रीय भजन टोली प्रमुख, बसंत चौहान संभाग अभियान प्रमुख, रघुनंदन गौतम संभाग संवाद साहित्य प्रमुख के साथ वनवासी महिला टीम की उपस्थिति में आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वनवासी बहनों ने श्रीराम कथा के चरित्र के कई गीतों के माध्यम से भाव विभोर कर दिया, श्रोताओं को भक्ति रस में झूमने मतबूर कर दिया। इन वनवासी बहनों ने 9 माह तक अयोध्या में प्रशिक्षण प्राप्त कर देश के वनवासी क्षेत्रों के साथ विदेशों में परम वैभव शक्तिशाली राष्ट्र की भावना से श्रीराम कथा और भजन संध्या के माध्यम से संदेश देती है।
कार्यक्रम में विधायक रामपाल सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर जैन, विजय शुक्ला, महेश नामदेव, मिथलेश रावत, गिरजेश चौरसिया, आरके जैन, कमलेश गुप्ता, नीरज जोशी, आयोजन समिति अध्यक्ष गोविन्द सोनी, श्याम साहू, अखलेश चौरसिया, मदन राय, एडवोकेड आदित्य रामशरण, मदन रघुवंशी, अजमेर यादव, रिंकू श्रीवास्तव, राजकुमार मेहरा, दीपक साहू, दामोदर राय, मोहन मालवीय, अंचल महिला अध्यक्ष लीलादेवी साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मयंक रघुवंशी ने किया।




