क्राइम

आबकारी अमले ने पकड़ी अवैध शराब

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आबकारी आयुक्त म.प्र. के द्वारा जारी निर्देशों पर कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त वन्दना पाण्डेय के निर्देशानुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुदीप तोमर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत वृत्त बेगमगंज के ग्राम समसगढ, खैरी, बेरखेड़ी, कोकलपुर, खिरेंटी, तुलसीपार में व्रत प्रभारी रविन्द्र अहिरवार द्वारा मय आबकारी स्टाफ के दबिश देकर अवैध शराब बरामद की गई । कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्जकर विवेचना में लिया गया। दो खाली तलाशी रही जिसके मौके पर खाली तलाशी पंचनामे बनाए गए।
आरोपितों में सोहन कुमार निवासी बेरखेड़ी एवं गोलू समसगढ़ से कुल जब्ती 26 पाव बॉम्बे व्हिस्की, जिसका अनुमानित मूल्य 3500 रुपए है।
इस अवसर पर मुख्य आरक्षक निजाम खान, नगर सैनिक कमलेश शर्मा एवं अजय राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। क्षेत्र में निरंतर गश्त कार्य किया जा रहा है एवं विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
आबकारी विभाग की कार्रवाई से अवैध नशे का कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button