सायबर क्लिक अपराध रोकने के लिए लोगों को दी गई समझाइए

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सायबर क्लिक अपराध रोकने पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे द्वारा संपूर्ण जिला में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, दरअसल पुलिस महानिदेशक द्वारा समाज में सायबर अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने साइबर सुरक्षा जन जागरूकता अभियान सेल्फ क्लिक 1 फरवरी से 11 फरवरी तक चलाया जा रहा है अभियान के तहत जिले के समस्थ अनुविभागीय अधिकारियों और थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में थाना स्तर पर स्कूल कॉलेज सार्वजनिक स्थान आदि में आमजन को सायबर सुरक्षा संबंधी जागरूक कार्यक्रम करने निर्देशित किया गया है इसी क्रम में बेगमगंज के बस स्टैंड चौराहे पर बेगमगंज पुलिस स्टाफ द्वारा जन जागरूकता सायबर अपराध के बारे में आम जनता को समझाएं दी गई की किसी भी व्यक्ति के कहने पर कोई एप्लीकेशन जैसे एनीडेस्क, क्विक सपोर्ट, टीम व्यूअर आदि अपने मोबाइल में इंस्टॉल नहीं करना चाहिए यह एप्लीकेशन घातक है और इसे कोई भी आपका डाटा चुरा लेगा जिसकी वजह से आपकी सारी जानकारी संबंधित के पास पहुंचेगी इसलिए इस तरह की प्रक्रिया करने से बचें यह बात एस आई वीरेंद्र विश्वकर्मा ने साइबर फ्रॉड और अपराध की जानकारी देते हुए कही, साइबर सुरक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए जैसे मजबूत पासवर्ड बनाना अज्ञात लिंक पर क्लिक न करना व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन साझा ना करना आदि वर्तमान में सामने आ रहे नए फ्रॉड कैसे डिजिटल अरेस्ट आदि को भी विस्तार से समझाया साथ ही यदि किसी व्यक्ति के साथ सायबर अपराध हो जाता है तो घबराएं नहीं बल्कि नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत करें।



