भारत जोड़ो यात्रा का बजा बिगुल ग्राम डुंगरिया से सियरमऊ पहुंची पदयात्रा
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । देश में सामाजिक सोहार्द बढ़ाने, आसमान छूती मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से पीड़ित आम आदमी की व्यथा प्रदर्शित करनें के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किमी की पदयात्रा निकाल रहें हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में सिलवानी विधानसभा स्तरीय उप पदयात्रा का आयोजन किया गया। जो कि ग्राम डुंगरिया से पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने तिरंगा हाथ में थामकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ डुंगरिया से भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की जो दोपहर में सुल्तानगंज पहुंची जहां पर आमसभा आयोजित कर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पटेल ने बताया कि भाजपा सरकार में आज मंहगाई आसमान छू रहीं हैं। खाद्य सामग्री गरीब वर्ग की पहुंच से दूर हो रहीं हैं, युवा बेरोजगार हैं दो करोड़ नौकरी देने का झूठा वादा करने वाली भाजपा सरकार आज युवाओं को गुमराह कर रही है। तो वहीं भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि हर वर्ग का व्यक्ति परेशान हो रहा है। लेकिन भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में इतनी लिप्त है कि लोगों को सच नहीं बोलने दे रही है और दबाने की राजनीति कर रही है। आप देख रहें हैं कांग्रेस के लोगों पर झूठे केस दर्ज किए जाते हैं ईडी, लोकायुक्त के छापे डालकर दवाब बनानें की कोशिश की जा रही है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता ईमानदार है, मजबूत है और मेहनती हैं। इसलिए हमें भ्रष्टाचारियों से डरना नहीं है इन भ्रष्टाचारियों से निडर होकर लड़ना है।
सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर, नीलमणि शाह, अखतर लाला, संदीप विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया भाजपा कि जनविरोधी नीतियों को जनता को बताया।
पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र में गरीब, किसान, मजदूर व आम आदमी सभी वर्ग के लोगों से मिलें और उनको कांग्रेस की नितियों को बताया तथा उनकी समस्याओं को जाना। पदयात्रा सुल्तानगंज से
सियरमऊ पहुंची जहां पर रात्रि विश्राम के बाद सुबह सिलवानी, बरेली, शाहगढ़, सीहोर, उज्जैन के लिए रवाना होगी।
पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुमताज खान, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर, आदीवासी कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नीलमणि शाह, पीसीसी डेलीगेट सदस्य अखतर लाला, जिला महामंत्री संदीप विश्वकर्मा, ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव, सुल्तानगंज ब्लाक अध्यक्ष नत्थूसिंह राजपूत, प्रभारी भारत जोड़ो यात्रा एवं रायसेन अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सिलवानी अध्यक्ष संदीप शर्मा, देहगांव रामबाबू लोधी, गैरतगंज अध्यक्ष लालसिंह ठाकुर, मिर्जा एहतेशाम बेग, मदनलाल चौधरी, पीसी गोतम, वरिष्ठ कांग्रेस प्रताप सिंह जाट, कन्छेदीलाल बड़ोनिया, राजेश जैन इंदौरी, प्रकाश पटेल, सोरभ शर्सीमा, एम साहू, वीरेंद्र पाण्डेय, राकेश श्रीवास, संजय यादव, उपेन्द्र सिंह ठाकुर, वीरेंद्र यादव, चन्द्रेश जैन, कोमल साहू, लोकेन्द्र लोधी, अवधेश पटेल, चन्द्रेश लोधी, शकील ठेकेदार, शाकिर मंसूरी, जफर शाह, कमलेश गुर्जर, शफीक अहमद, मनोज पटेल, दीपक पटेल, पवन दुवे, रोहित पटेल, सौरभ शर्मा, प्रदीप कारोलिया, मुजाहिद अहमद, पवन दुबे, आशीष लोधी, गगन नेमा, आयुष्मान पठ्या, हेमंत गौर, शैलेन्द्र घोषी, राजेंद्र यादव, अन्नु शुक्ला, अभिषेक जैन, राजकुमार मरावी सहित जिले भर से सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।




