मध्य प्रदेश

रोझन कटरा पुल निर्माण का बड़वारा विधायक ने किया भूमिपूजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान। विकासखंड ढीमरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम रोझन में बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने बेलकुण्ड नदी में नवीन पुल निर्माण का भूमिपूजन किया। क्षेत्रीय विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम रोझन के ग्रामीण जनों को बरसात के समय आने जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता था । ग्राम भमका से रोझन एवं जिर्री कटरा मार्ग में नवीन पुल निर्माण एवं सड़क बनाएं जाने के लिए क्षेत्रीय विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने ग्रमीण जनों की जनहितैषी मांगों को लगातार शासन प्रशासन को पत्राचार किया एवम विधानसभा प्रश्न के माध्यम से इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षण कराया था । विधायक के अथक प्रयासों से शासन ने 90 लाख की लागत से बनने वाले नवीन पुल निर्माण स्वीकृत हुआ ।
नवीन पुल निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्रामीण जनो ने विधायक जी को आभार प्रकट किया और पूरे ग्राम में हर्ष का माहौल व्याप्त है ।
कार्यक्रम में ध्रुवप्रताप सिंह, सिद्धार्थ दीक्षित, विराट पांडेय, स्वतंत्र चौरसिया, कुलदीप तिवारी, रवि अवस्थी, विकास निगम, मोहम्मद इज़राइल, ओंकार सिंह खली, शुभम नामदेव, संतोष गुप्ता, बुद्धुलाल पटेल, सुमेरा पटेल, पिंटू तिवारी, प्रवीण तिवारी, अशोक बागड़ी, शैलू जयसवाल, शिवभक्त गर्ग, शुभम गौतम, राहुल पटेल आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button