कृषिमध्य प्रदेश
किसानों ने खाद संकट पर हाईवे जाम किया, प्रशासन की समझाइश बाद समाप्त हुआ आंदोलन

सिलवानी। यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने मंगलवार को स्टेट हाईवे-15 सिलवानी बरेली मार्ग पर स्थित सुंदरम वेयरहाउस के सामने चक्काजाम कर दिया। अचानक हुए इस आंदोलन से मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
सूचना मिलते ही एसडीओपी अनिल मौर्य, तहसीलदार सुधीर शुक्ला और थाना प्रभारी पूनम सविता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से चर्चा कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। समझाइश के बाद किसानों ने चक्कजाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हो सका।किसानों का कहना है कि यूरिया और डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से फसल बोवनी और रखरखाव प्रभावित हो रहा है। वेयरहाउस पर घंटों लाइन लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है।



