कृषि

कृषक संगोष्ठी में प्राकृतिक खेती की जानकारी दी किसानों को

सिलवानी । एकता परिषद के तत्वाधान में बुधवार को ग्राम प्रतापगढ़ के आदिवासी भवन में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें 40 ग्रामों के लोगों ने भाग लिया जिसमें कृषि विभाग के अधिकारियों नफीस अहमद SADO, शिवकुमार रघुवंशी REO, रघुवीरसिंह कुशवाहा BTM, सुनील मालवीय REO आदि शामिल हुए। कृषकों को कृषि से संबंधित योजनाओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई एवं बीज वितरण के लिए कृषकों का पंजीयन कैसे होगा एवं प्रैक्टिकल करके 10-20 लोगों का पंजीयन करके बताया जैसे धान, सोयाबीन, तुअर, उड़द आदि बीज के बारे मे सभी को कम से कम दामों में उपलब्ध कराया जाएगा एवं प्राकृतिक खेती के बारे में अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी जिसमें बताया गया कि कीटनाशक खेती की अपेक्षा उर्वरक खेती में अधिक ध्यान दिया जाए ताकि जमीन की उम्र कम न हो और लंबे समय तक इस जमीन पर खेती की जा सके।
आधार से मोबाईल नंबर लिंक होना जरुरी हैं और जमीन संबंधित दस्तावेज की जरूरत होगी सभी विषयो को लेकर बताया गया जिसमें एकता परिषद के कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रही। जिला समन्वयक टीकाराम, सरपंच प्रतिनिधि राजेश राय, कविता, बबली, संपत बाई, विमलेश, पवन कुमार, संतोष कुमार, प्रहलाद, बलिराम, गणेशी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button