मध्य प्रदेश

मोहरा गांव में फूड प्वाइजनिंग: कन्याभोज के बाद एक दर्जन बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती

ब्यूरो चीफ : भगवतसिंह लोधी
दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम मोहरा में आयोजित कन्या भोज के बाद फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। भोज में ककड़ी-भर्ता और खीर खाने के बाद करीब एक दर्जन लोग अचानक उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह हालत बिगड़ने पर मरीजों को पहले तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां बीएमओ डॉ. अशोक बरौनिया द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। कुछ मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया।जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. विजय पथोरिया और उनकी टीम द्वारा सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया है, जहां लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार सभी मरीज जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहरा के निवासी हैं। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है।ग्रामीणों में घटना के बाद दहशत का माहौल बना है।

Related Articles

Back to top button