क्राइम

तारादेही अवैध रुप से भण्डारण की गयी 19 पेटी अवैध शराब जप्त

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा एसडीओपी तेदूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना तारादेही पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम तारादेही में बायपास तिराहा पर बने मकान में साहिल पिता राजेश घोषी निवासी तारादेही थाना तारादेही की आटोपार्ट्स की दुकान के पीछे वाले कमरे से 19 पेटी शराब जिनमे देशी प्लेन, लाल मशाला व सागर गोल्ड विस्की शराब के कुल 932 पाव 167.76 लीटर कुल कीमती 98060 रुपये की जप्त कर कब्जा पुलिस ली गयी व आरोपी साहिल पिता राजेश घोषी निवासी तौरादेही के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी. आलोक तिरपुडे, का.वा.उनि रमेश सिंह मुडरया, प्र.आर. तुलसीराम ठाकुर, आर. राजेन्द्र सिंह, आर. पंकज प्यासी, आर. बलराम सिंह, आर. भगत सिंह, आर. राममनोहर यादव, डायल 112 पायलेट की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button