मध्य प्रदेश

किसानों की प्रमुख मांगों और समस्याओं को लेकर 350 किमी तक सीएम हाउस भोपाल तक पैदल मार्च

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। यूवा किसान संजय बघेल द्वारा किसानों की समस्याओं और प्रमुख मांगों को लेकर सिवनी जिले से सीएम हाउस भोपाल तक लगभग 350 किमी पदयात्रा निकाली गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य शिवराज सरकार मक्का उपज को भी समर्थन मूल्य पर खरीदी कर किसानों को फायदा दिलाए। साथ ही किसानों प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा में तकनीकी कमियों को दूर करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। शुक्रवार 8 अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे किसान की यह पैदल यात्रा रायसेन थाना रायसेन के सामने पहुंची।
मन में उम्मीद लिए चेहरे पर मुस्कान लिए हुए हाथ में तिरंगा झंडा लिए लगातार पदयात्रा करते हुए किसान नेता संजय बघेल रायसेन पहुंचे।

Related Articles

Back to top button