मध्य प्रदेश

सुल्तानपुर में सेक्टर बैठक आयोजित, कुपोषित बच्चों को वितरित हुए फूड बास्केट

सिलवानी। सियरमऊ सेक्टर के ग्राम सुल्तानपुर में शनिवार को सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी हर्षल चौधरी, सीबीएमओ, सीडीपीओ, बीपीएम, बीसीएम, सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ, एएनएम, आशा सुपरवाइजर, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों की जांच की गई तथा माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर वैभव समैया के द्वारा चार कुपोषित बच्चों को फूड बास्केट वितरित किए गए। वहीं पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) सिलवानी में डॉक्टर आरएस पटेल के पुत्र आदित्य पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 15 कुपोषित बच्चों को फूड बास्केट वितरित कर नई पहल की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में कुपोषण मुक्त भारत अभियान को गति देने में सहायक सिद्ध होंगे।

Related Articles

Back to top button