डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन
अक्षय कुमार जैन बेगमगंज प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार सराबगी जिंदल के आदेशानुसार व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश और प्रदेश को मजबूती प्रदान करने के साथ -साथ विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसीलिए राष्ट्रीय विचार मंच के माध्यम से हमें हमारे राष्ट्र हित की रक्षा करने के साथ हिंदू धर्म, पर्यावरण व संस्कृति को बचाते हुए हमें मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी मजबूती देने के लिए कार्य करना है । मध्य प्रदेश के नव नियुक्त अध्यक्ष नरेश धाकड़ ने वरिष्ठ नेतृत्व के आदेशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन किया गया। जिसमे नगर बेगमगंज से अक्षय कुमार जैन को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया। जिस पर सभी मित्रगणों ने बधाई दी।