अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी को किया गिरफ्तार

रायसेन । पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के कुशल मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के दिशा निर्देश में संपूर्ण रायसेन जिले में बड़ी-बड़ी चोरी जैसे गंभीर घटनाओं का काफी कम समय में पर्दाफाश किया गया है इसी क्रम में थाना गौहरगंज अंतर्गत ग्राम पंजर में आलोक स्वामी की कृष्णा बंद पड़ी खदान में दिनांक 27 जून को करीब 6 से 7 बजे समय सनसनी फैल गई जब गौहरगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की कुंवरगंज के ग्राम पंजर में आलोक गोस्वामी की क्रेशर की बंद पड़ी खदान पर एक व्यक्ति की लाश पानी में पत्थरों में डली हुई है सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी गोहरगंज निरीक्षक एलडी मिश्रा अपने हमारा स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर रवाना हुए घटना का मुआयना कर सूचना कर्ता द्वारा बताएं स्थान पर खदान के पानी में दिखाया गया जिसमें एक व्यक्ति का शव पत्थरों से दबा हुआ मिला जो लगभग 6 से 7 दिन पुराना होकर सड़ा गला था जिसे आसपास के लोगों की मदद से निकाला गया जिसकी पहचान मंगलसिंह धुर्वे पिता रामचंद्र धुर्वे उम्र 55 साल निवासी ग्राम मारन लुल्का नानक गोवर्धन के रूप में की गई घटना स्थल पर सुरक्षित कराया जाकर तत्काल पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का वैज्ञानिक ढंग से अनुसंधान करने की दिशा निर्देश दिए थे इसके उपरांत तत्काल मौके पर एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया गया मामला हत्या का प्रतीक होने पर थाना गौहरगंज में मर्ग पंजीकृत कर जांच में लिया गया जांच पर अपराध क्रमांक 129 /24 में धारा 302 201 आईपीसी का मृतक के दामाद आरोपी जितेंद्र बरकरें पिता मिश्रीलाल बरकारे उम्र 27 साल निवासी गोंडी मोहल्ला बकतरा थाना शाहगंज जिला सीहोर के विरुद्ध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एसडीओपी ओबेदुल्लागंज, थाना प्रभारी गोवर्धन के साथ स्टाफ की टीम गठित की जाकर आरोपी जितेंद्र की तलाश हेतु पुलिस टीम में रवाना की गई जो कि पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगने पर थाना प्रभारी निरीक्षक एचडी मिश्रा अमर थाना स्टाफ के द्वारा दिनांक 01 जुलाई 2024 जितेंद्र बरकरें पिता मिश्रीलाल बरकरें उम्र 27 साल निवासी गोंडी मोहल्ला बकतरा थाना शाहगंज जिला सीहोर अभिरक्षा में लेकर शक्ति से पूछताछ की गई जिसे काफी इधर-उधर की बातें तथा पुलिस को गुमराह करते हुए काफी प्रयासों के बाद अपना जुर्म कबूल करते हुए मृतक मंगल सिंह की हत्या करना बताया। मृतक मंगल सिंह द्वारा आए दिन शराब पीकर घर पर लड़ाई झगड़ा करने एवं घटना दिनांक को भी अपने दामाद आरोपी जितेंद्र के साथ शराब पीकर पैसे की बात पर लड़ाई झगड़ा करने जिसमें आरोपी ने तंग आकर गुस्से में दिनांक 20 जून 2024 को रात्रि करीब आज से 9 बजे ग्राम पंजर से मोरन जाते समय आलोक गोस्वामी की बंद पड़ी क्रेशर खदान के पास मृतक मंगल सिंह की गला दबाकर हत्या कर शव को खदान में भरे पानी में धकेल दिया । तीन से चार दिन बाद शव पानी में फुल कर ऊपर दिखने पर 23 जून 2024 को रात्रि में शव को पानी में दबाकर चले जाना एवं जुल्म करना स्वीकार किया आरोपी को आज संपूर्ण कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया वहां से उसे जेल भेज दिया
घटना की जांच में प्रारंभिक तौर पर यह पाया गया है कि मृतक मंगल सिंह की मृत्यु उसके दामाद जितेंद्र बरकरे ने मंगल सिंह की द्वारा आए दिन शराब पीकर घर पर लड़ाई झगड़ा करना एवं घटना दिनांक को भी अपने दामाद आरोपी जितेंद्र के साथ शराब पीकर किसी बात पर से लड़ाई झगड़ा किया जिसमें आरोपी ने तंग आकर गुस्से में हत्या करना एवं शव को पानी में पत्थरों के नीचे दबा दिया हत्या की ।
इस सनसनी के वारदात का खुलासा करने में थाना प्रभारी गोहरगंज निरीक्षक एलडी मिश्रा, ओमप्रकाश पाठक प्रधान आरक्षक, राममोहन बहरा आरक्षक, माधवसिंह आरक्षक विजय सिंह, आरक्षक बृजेश आरक्षक, गौरव आरक्षित सुमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही है पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को शामिल सभी सदस्यों को इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में घटना का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उचित पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।



