कुंए में जहरीली गैस रिसाव से चार लोग फंसे, प्रशासन मौके पर

रेक्सक्यू के एनडीआरएफ की टीम को बुलाया
मोटर डालने कुंए में उतरे व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर तीन व्यक्ति बचाने गए थे
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी । एमपी के कटनी जिले में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव की वजह से जुहली में 4 लोगों की मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है, आधिकारिक पुष्टि तो शव बाहर आ जाने के बाद ही होगी, किन्तु ये माना जा रहा है कि शायद कुएं में उतरे चारों में से कोई भी जीवित नही। इस बीच शव निकालने में हाई रिस्क की वजह से अब तक सफलता नही मिली है, लिहाजा उमरिया से माइंस की एक्सपर्ट टीम बुलाई गई है, जिन्हें ऐसी परिस्थितियों में गहरे तक सुरक्षित उतरने का अभ्यास है। क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल शाम से लगातार मौके पर डटे रहे।
गौरतलब है कि कटनी जिले में बाढ़ की विभीषिका के बीच जिला मुख्यालय से लगे ग्राम जुहली में लोमहर्षक घटना में चार लोगों की कुएं से जहरीली गैस के रिसाव की वजह से मौत की खबर से हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई। घटना उस समय हुई, जब एक व्यक्ति कुएं के अंदर मोटर लगाने के लिए उतरा था और उसे बचाने के लिए तीन अन्य लोग भी कुएं में उतरे। इस घटना में चारों लोगों की मौत होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौजूद रहे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम जूहली निवासी रामकुमार दुबे के खेत में मौजूद कुएं में मोटर डालने के लिए पिंटू कुशवाहा नामक युवक गुरुवार की दोपहर कुएं में उतरा था। कुएं में उतरने के बाद पिंटू की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी। उसकी तबीयत बिगड़ते हुए देखा उसे बचाने के लिए रामकुमार दुबे, निखिल दुबे एवं राजेश कुशवाहा भी कुएं के अंदर उतर गए, जो कि फिर बाहर नहीं निकल सके।



