दबंगों ने किया सरकारी सड़क पर कब्जा, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
रिपोर्टर : पवन सिलावट
रायसेन । प्रधानमंत्री सड़क योजना का उद्देश्य गांव को शहरों से जोड़ा जाए वही रायसेन जिले के रमासिया ग्राम वासियों का सड़क से हुआ निकलना मुश्किल सरकारी सड़क पर दबंगों ने किया कब्जा ग्राम पंचायत सदालतपुर ग्राम वासी और सरपंच के द्वारा रमासिया टोले के रहवासियों को शहर तक आने में रोड की जगह निकलना पड़ रहा नाले से जब इस बात को लेकर ग्रामवासी सरपंच के पास पहुंचे तो सरपंच ग्राम वासियों के साथ पहुंचे जनसुनवाई में सड़क पर कब्जे को लेकर कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
दबंगो का खौफ किस कदर हॉबी है । यह देखने को मिला रमासिया गाँव प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने देश को प्रधानमंत्री सड़क दी जिससे गाँव शहर आपस मे मिल जाये और सड़कों का जाल बिछ गया ग्रामीणों सड़को पर कब्जा यह जिले में पहली बार देखने को मिला है हालांकि कलेक्टर अरविंद दुबे ने सम्वन्धित विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए है ।
रायसेन जिला मुख्यालय के पास ही दबंगों का इस तरह का आतंक है उन्होंने एक गांव का रास्ता बंद कर दिया ग्राम पंचायत के सरपंच कमल सिंह तहसील से लेकर कलेक्टर तक आवेदन दे चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी ग्रामीणों की सुनवाई नहीं हो रही जिससे ग्राम वासियों को जंगल के रास्ते पर निकलना हो रहा मुश्किल और बढ़ रही परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है हम बात कर रहे हैं रायसेन जिला मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत सदालतपुर कि जहां दबंगों ने सरकारी रास्ते पर कब्जा कर लिया है और गांव के लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत सदालतपुर के सरपंच कमल सिंह सहित ग्रामीणों ने लामबंद होकर कलेक्टर के सामने अपनी समस्या रखी और कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्रवाई होगी
दबंगों ने किया सरकारी रास्ते पर कब्जा ग्राम रमासिया के ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन दिया है।



