बेसहारा लोगों के लिए सहारा बनी युवती, कड़ाके की ठंड में वितरण की साम्रगी

पशु प्रेमी गौ रक्षक की एक पहल
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी। कटनी जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश में ठण्ड मे जँहा लोग घरों में आग एवं हीटर के उपयोग कर भी इस भयानक ठंड में नहीं रहे पा रहे हैं वहीं विभिन्न क्षेत्रों में जगह-जगह आग अलाव जलाए रहे हैं । तो दूसरी तरफ उन असहाय जरूरतमंद और गरीब वर्ग को देखा जाए तो बिना जूते चप्पल के ही अपना जीवन उन संसाधनों की कमी में जीवन यापन कर रहे हैं। पर आज के समय में भी इंसानियत अभी भी बाकी है ।
हम बात कर रहे हैं उस युवती कि जिसने अपनी मेहनत और लगन के साथ गौ सुरक्षा एवं अन्य पशु पक्षियों की सुरक्षा में दिन रात लगी रहती हैं। हम बात कर रहे हैं युवती अमिता श्रीवास की जो समय-समय पर देखने मिलता है अभी हाल ही मे इनके द्वारा रक्तदान अभियान भी चलाया गया था। साथ ही पशु पक्षियों की सुरक्षा और समाजसेवी अमिता श्रीवास ने जरूरतमंदों को राहत पहुंचाती नजर आ रही हैं। अमिता के द्वारा जरूरतमंद लोगों को इस भयानक ठंड में राहत पहुंचाने की एक छोटी सी पहल की है । कटनी जिले के मेन स्टेशन, मुड़वारा स्टेशन, गोल बाजार, झंडा बाजार इत्यादि स्थानों पर जा जा कर जरूरतमंद लोगों और बच्चो को 50 जोड़ी से अधिक संख्या में चप्पल और मोज़े वितरण किए गए। इनके इस कार्य में समाज सेवी सुरेंद्र कुशवाहा, मोना जैन, रोहित सेन की मदद से वितरित किए गए । क्षेत्रीय लोगों एवं समाजसेवियों और सक्षम व्यक्तियों के अपील की गई है कि अपने आसपास के असहाय जरूरतमंद लोगों और पशुओ को उचित राहत पहुंचाएं। जिससे उनका अच्छे से जीवन सरल हो सके और सुरक्षित रहे।



