मध्य प्रदेश
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवती की मौत

सिलवानी । तहसील सिलवानी के ग्राम कोटा खजारी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 25 वर्षीय रेवती, पुत्री जीवन सिंह आदिवासी, की मौत हो गई। यह युवती रविवार की शाम 4:30 बजे खेत में लगी मूंग में घुसे मवेशियों को भगाने गई थी। तभी उसके ऊपर बिजली गिर गई।
मृतक युवती के पिता, जीवन सिंह आदिवासी ने बताया कि 7 भाई-बहनों में वह सबसे छोटी थी। छोटी बेटी रेवती ने बीए फाइनल किया था। जब वह मवेशियों को भगाने के लिए खेत से लगे कोपीकसा नाले के पास पहुंची, तभी आसमान पर बिजली चमकने लगी और तेज आवाज के साथ उसके खेत के पास बिजली गिरी। थोड़ी देर बाद जब वे मौके पर पहुंचे, तो उनकी बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी थी। बाद में अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



