सगे भाई की हत्या करने वाले आरोपी को गोहरगंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, भेजा जेल
रायसेन । रायसेन जिले में अपने कुशलनेतृत्व तथा बेहतर कार्यप्रणाली के लिए पहचाने जाने वाले जिले के पुलिस अधीक्षक विकाशकुमार शाहवाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना के कुशल नेतृत्व तथा मार्गदर्शन के चलते जिला रायसेन में बड़े-बड़े गंभीर मामलों जैसे हत्या, लूट, नकबजनी, चोरी जैसी अनसुलझी वारदातों का खुलासा काफी कम समय में किया जाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इसी क्रम में थाना गोहरगंज अंतर्गत दिनांक 7 अप्रैल की रात्रि में उस समय हड़कंप मच गया जब थाना गोहरगंज पर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम लुलका में श्यामसिंह धुर्वे की हत्या हो गई है सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना प्रभारी गोहरगंज आर के चौधरी ने सूचना से पुलिस अधीक्षक तथा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर अपने स्टाफ के साथ रात्रि में ही तत्काल ग्राम लुलका पहुंच कर मृतक के पुत्र फरियादी अनिलसिंह धुर्वे की रिपोर्ट पर की आज रात्रि में मेरे बड़े पापा शंकरलाल धुर्वे ने पुरानी गाली गलौज की रंजिश पर से उनके घर के सामने मेरे पिताजी श्याम सिंह धुर्वे को जान से मारने की नियत से सिर में डंडा मारकर हत्या कर फरार हो गया है रिपोर्ट पर थाना गोहरगंज में मर्ग तथा अपराध धारा 302 आईपीसी का कायम कर अनुसंधान में लिया गया, हत्याकांड की इस वारदात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन ने थाना प्रभारी गोहरगंज उप निरीक्षक आर के चौधरी को हत्याकांड के आरोपी को अति शीघ्र पकड़ने के दिशा निर्देश दिए थे ।
दौराने अनुसंधान अनुविभागीय अधिकारी ओबैदुल्लागंज मलकीत सिंह तथा थाना प्रभारी गोहरगंज के नेतृत्व में उप निरीक्षक संजय यादव एवं स्टॉप की टीमें गठित की जाकर आरोपी की तलाश पतारसी हेतु रात्रि में ही रवाना की गई जो कि जानकारी प्राप्त होने पर कि आरोपी हत्या करके आसपास के जंगल, खेतों पर तरफ भाग गया है आरोपी की सघन तलाशी करते हुए 8 अप्रैल को थाना गोहरगंज पुलिस टीम द्वारा ग्राम लुलका के खेतों पर बनी टपरियों से हत्याकांड के आरोपी कलयुगी भाई शंकरलाल धुर्वे पिता रामचंद्र धुर्वे ग्राम लुलका को गिरफ्तार करने तथा हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए छोटे भाई श्याम सिंह धुर्वे की हत्या सर में डंडा मारकर उसके गाली गलौज व मां बहन की गाली बकने की पुरानी लड़ाई तथा रंजिश के कारण जान से खत्म कर देना बताया है । आरोपी को बाद समस्त कार्रवाई के शनिवार को माननीय न्यायालय पेश किया क्या कर जेल भेजा गया।
ग्राम लुल्का हत्याकांड का खुलासा करने में अनुविभागीय अधिकारी ओबैदुल्लागंज मलकीत सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी गोहरगंज आर .के. चौधरी के नेतृत्व में स्टॉफ टीम उ.नि. संजय यादव , एएसआई शिवकुमार शर्मा,
प्र. आर. विजय, राममनोहर बोहरे, आरक्षक बृजेश, दिलीप, जितेंद्र तथा राजकुमार एवं सैनिक श्रीराम की सराहनीय भूमिका रही है ।
पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा 24 घंटे के अंदर हत्या कांड के आरोपी को गिरफ्तार करने में टीम में शामिल सभी सदस्यों के उत्साहवर्धन हेतु उचित पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है ।



