क्राइम

न्यायालय में फर्जी बही लगाकर जमानत कराने वाले दो आरोपियों को गोहरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

रायसेन। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना के कुशल नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में रायसेन पुलिस द्वारा नित नई बड़ी बड़ी वारदातों का खुलासा किया जा रहा है इसी क्रम में थाना गोहरगंज अंतर्गत माननीय न्यायालय गोहरगंज न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल की कोर्ट से फर्जी बही लगाकर जमानत कराने के संबंध में एक लिखित आवेदन थाना गोहरगंज में प्राप्त हुआ था जिस पर से थाना गोहरगंज में दिनांक 17/01/22 को अपराध क्रमांक 10/22 धारा 420 ,205 भादवि का कायम कर जांच में लिया गया था दौराने जांच पुलिस अधीक्षक रायसेन ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तथा माननीय न्यायालय में फर्जी बही प्रस्तुत करने के मामले में थाना प्रभारी गोहरगंज को इस मामले की विवेचना गंभीरता से करने के निर्देश दिए थे जो कि गोहरगंज पुलिस द्वारा मामले का त्वरित निराकरण करते हुए आरोपी देवीसिंह पिता हरगोविंद ग्राम
मैहरमांगा गैलपुर थाना उमरावगंज तथा फर्जी बही बनाकर देने वाले पटवारी पुत्र सुधीश हलेया पिता पूरन सिंह हलेया हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रायसेन को गिरफ्तार कर उनसे फर्जी वही बनाने में प्रयोग की गई तहसीलदार रायसेन की सील तथा अन्य सामग्री जप्त करने तथा प्रकरण का निकाल करने में थाना प्रभारी गोहरगंज उप निरीक्षक आरके चौधरी, उप निरीक्षक संजय यादव, प्रधान आरक्षक महेंद्र, राम मनोहर तथा आरक्षक नितेश, बृजेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा टीम में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कार काम करने की घोषणा की गई है ।

Related Articles

Back to top button