क्राइम

जैन मंदिर से सोने की प्रतिमा चोरी,चांदी का छत्र और नगद रुपए भी लेकर भागे चोर, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में आने वाले डूमर गांव में मौजूद प्राचीन नेमीनाथ जैन मंदिर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में विराजमान 200 ग्राम सोने की पारस नाथ भगवान की प्रतिमा, चांदी के छत्र और नकद रुपए चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह जब लोग दर्शन करने के लिए पहुंचे, तो वहां पर नेमीनाथ भगवान की एक प्रतिमा क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली और बाकी सोने की मूर्ति और चांदी के छत्र गायब थे. इसके बाद जैन समाज के लोगों ने नोहटा पुलिस को खबर की, जिसके बाद एएसपी संदीप मिश्रा, एसडीओपी तेंदूखेड़ा देवीसिंह ठाकुर, थाना प्रभारी अरविंद सिंह और साइबर सेल सौरभ टंडन व राकेश अठया सहित पुलिस मौके पर पहुंची. गांव के संजय कुमार जैन ने बताया कि देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. सुबह पुलिस मौके पर पहुंची है, लेकिन अभी तक चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है.टीआई अरविंद सिंह ने बताया की फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मंदिर पहुंच चुके हैं जो आरोपियों के फिंगरप्रिंट लेने का प्रयास कर रहे हैं. डॉग स्क्वाड की टीम भी बुलाई गई है, ताकि आरोपियों की जानकारी जुटाई जा सके.मंदिर में सोने की मूर्ति और चांदी के छत्र के अलावा कुछ रुपयों की चोरी की बात भी सामने आई है. एफआईआर दर्ज की जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें आसपास के क्षेत्र में रवाना की गई हैं।

Related Articles

Back to top button