नंदनी नगर में घर में हुई चोरी का पर्दाफाश, आरोपियों से माल बरामद
रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । 5 जून 2025 को फरियादी जितेन्द्र धाकड़ पिता अमोल सिंह धाकड़ उम्र 31 साल निवासी वार्ड नं. 13 नंदनी नगर गैरतगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि आज दोपहर मे 11:30 बजे करीब परिवार के सभी लोग गाँव जैतपुर मे भण्डारा में शामिल होने चले गये थे। शाम 6 बजे करीब वापस आये। तो घर के ताले टूटे पड़े थे। अज्ञात चोर ने अलमारियों मे रखे सोने एवं चांदी के आभूषण कीमती 360000/- रूपये के चोरी कर लिये। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 220/25 धारा 331 (3), 305 (ए) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में, एसडीओपी बेगमगंज आलोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी डीपी लोहिया के नेतृत्व मे विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज की गहन जांच की गई तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट द्वारा घटना स्थल से फिंगर प्रिंट लिये गये। सायबर सैल रायसेन के द्वारा घटना स्थल का पीएसटीएन डाटा लिया गया। तक्नीकी साक्ष्यों के आधार पर दीपेन्द्र पिता उदयपाल सिंह पारदी उम्र 20 साल पैतान पारदी पिता जयसिंह पारदी उम्र 24 साल, हेमेन्द्र पारदी पिता ईमेश पारदी उम्र 23 साल सभी निवासी ग्राम झिरनिया थाना त्यौंदा जिला विदिशा हाल हदाईपुर टेकरी थाना बेगमगंज जिला रायसेन को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी दीपेन्द्र पारदी, हेमेन्द्र पारदी, पैतान पारदी के मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपियों से 8 सोने की अंगुठियाँ, 1 सोने की चैन, 1 जौड़ी सोने की झुमकी, 1 जौड़ी सोने के टाप्स, 1 सोने की हॉय, 1 सोने की बिंदिया, 6 जौड़ी चांदी की पायल तथा 10 चांदी के सिक्के कीमती 360000/- रूपये का मशरूका जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा घटना मे उपयोग की गई पल्सर मोटर साईकिल को जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल मशरूका बरामदगी में निरीक्षक डीपी लोहिया, सउनि रमेश इवने, सउनि हरिओम चौबे (थाना बेगमगंज), प्रआर. महेन्द्र सिंह राजपूत, आर. भरत दांगी, आर. ललन, आर.अंकित झा तथा सायबर सैल रायसेन से सउनि सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट उनि सागर हरफोड़े की सराहानीय भूमिका रही।



