सेवानिर्वित होने पर मानसिंह लोधी का भव्य विदाई समारोह सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। वरिष्ठ शिक्षक एवं कर्मचारी नेता मानसिंह लोधी के 42 वर्षों की दीर्घ, निष्ठावान एवं अनुकरणीय सेवा पूर्ण होने पर उनका विदाई समारोह अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों तथा समाज के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नपा अध्यक्ष संदीप लोधी ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में नपाध्यक्ष संदीप लोधी ने कहा कि मानसिंह लोधी केवल एक शिक्षक नहीं, बल्कि अनुशासन, ईमानदारी और संघर्ष का प्रतीक हैं। उन्होंने शिक्षा जगत के साथ-साथ कर्मचारी संगठनों को भी नई दिशा दी। जगदीश लोधी मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि मानसिंह लोधी ने सदैव कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और प्रशासनिक स्तर पर मजबूती से उनकी आवाज़ उठाई। मध्य प्रदेश कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने कहा कि मान सिंह लोधी ने संगठन को अनुशासन, एकता और संघर्ष की ताकत दी तथा हमेशा मैदान में रहकर नेतृत्व किया। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मानसिंह लोधी ने पद के लिए नहीं, बल्कि सिद्धांतों के लिए संघर्ष किया। सर्व समाज जन सेवक संगठन विदिशा लोकसभा अध्यक्ष उमरावसिंह कुशवाहा ने कहा की ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर लगातार तीन- तीन कार्यकालों तक एवं जिला अधक्षय रायसेन का नेतृत्व करना उनकी लोकप्रियता और संगठन क्षमता का प्रमाण है। संभागीय अध्यक्ष परसराम दुबे ने बताया कि मान सिंह लोधी ने अपना पूरा कार्यकाल बहुत बुद्धिमत्ता पूर्ण उपयोग किया है जहां उन्होंने शिक्षा परिवार और समाज के लिए समान रूप से सहयोग प्रदान किया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता भगवानसिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षा और कर्मचारी हितों के क्षेत्र में मानसिंह लोधी का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है। मलखानसिंह जाट पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा की ऐसे कर्मठ और निर्भीक व्यक्तित्व व्यवस्था को मजबूत बनाते हैं। वरिष्ठ समाज सेवी राकेश भार्गव ने सेवाकाल कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें कर्मचारियों का सच्चा हितैषी बताया।
राजेश यादव पार्षद, संभागीय उपाध्यक्ष राजेश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सोनी एवं व्याख्याता दीपक कटारे ने भी सेवानिवृत शिक्षक के जीवन वृत के ऊपर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र पटेल, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह लोधी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट, कांग्रेस नगर मंडल अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर, पूर्व अध्यक्ष उपेन्द्र ठाकुर, सतजीत दुबे, पार्षद गण राजेश यादव, राजीव दुबे, ओंकार सिंह यादव, शाकिर मंसूरी, पिंटू जैन, बृजेश लोधी, जफर खान, रविराज एवं श्री महासभा बेगमगंज द्वारा सेवानिवृत शिक्षक का सम्मान किया गया, शैतान सिंह जनपद सदस्य सागर, निहाल सिंह लोधी जनपद सदस्य कुरवाई, कमल साहू पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा, हरि लोधी महामंत्री भाजपा, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ अनिल भार्गव, भोपाल जिला अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य, रायसेन जिला अध्यक्ष शरद दुबे, प्रदेश मंत्री हेमंत सराठे, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र याग्निक, संभागीय सचिव विजय रैकवार, तहसील अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, जीवन सिंह लोधी, अनिरुद्ध लोधी, देवी सिंह जाट, देवी सिंह लोधी, प्राचार्य दंगल सिंह ठाकुर, प्राचार्य एम एल बघेल, मोहनलाल कुशवाहा, देवेंद्र जैन सहित जिला रायसेन के समस्त तहसीलों के ब्लॉक एवं तहसील पदाधिकारी ने सम्मान प्रकट किया अनेक सामाजिक राजनीतिक राजनीतिक विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक बंधुओ ने मान सिंह लोधी का ऐतिहासिक स्वागत किया ।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मानसिंह लोधी को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। उपस्थितजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका सम्मान करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विदिशा एवं भोपाल, सागर, रायसेन जिले के अनेक राजनीतिक सामाजिक कर्मचारी संघ सर्व समाज जन सेवक संघ के एवं समाज बंधुओ द्वारा सम्मान किया गया, मंच का सफल संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक प्रदीप सोनी शून्य ने किया, अंत में सेवानिवृत शिक्षक मानसिंह लोधी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।



