जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा देवरी नगर एकादशी पर भव्य श्याम संकीर्तन संपन्न
रिपोर्टर: प्रशांत जोशी
देवरी। रायसेन जिले के देवरी नगर में रविवार को एकादशी के अवसर पर अमृत पार्क वार्ड 5 संजय नगर में नव निर्माण खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम जागृति परिवार टीम एनएसपी आयोजन समिति के द्वारा खाटू नरेश श्याम की कृपा एवं प्रेरणा से भव्य भजन संध्या श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायिका गुनगुन और गुंजन तिवारी एवं भजन गायक विपिन चौबे ने भजन कीर्तनों का ऐसा समां बांधा कि हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालु हर्षोल्लास से झूम उठे तथा श्री श्याम दरबार, बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा इससे पहले सुबह निशान यात्रा वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर खाटू श्याम मंदिर पहुंची जिसमें श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर जयकारों के साथ बाबा खाटू श्याम जी के भक्त और ग्रामीण हजारों की संख्या में सामिल हुए , इसके बाद रात्रि 8 बजे से मंदिर परिसर में भगवान खाटू श्याम जी का भजन संध्या कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें भजन कलाकार गुंजन गुनगुन विपिन चौबे ने ऐसी प्रस्तुतियां का समां बांधा कि सभी श्रद्धालु श्याम भक्ति में विभोर हो गए , कार्यक्रम में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पुत्र अभिज्ञान पटेल, मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी, लखन कहार पार्षद, अशोक मामा पार्षद, रजनी बरकरे पार्षद तथा देवरी नगर एवं आसपास के ग्रामों के ग्रामीण हजारों की संख्या में मौजूद थे।


