मध्य प्रदेश

डीजल पेट्रोल की कमी, तीन दिन 30 पंपों पर रही किल्लत, किसान, वाहन चालक परेशान

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन
शहर के आसपास डीजल पेट्रोल कीकमी संकट का असर शुरू हो गया है। पंप कर्मचारी दिनेश सेन सहित पेट्रोल डीजल पंप संचालकों का कहना है कि शहर के आसपास असर शुरू हो गया है। कंपनियों की रणनीति से दबाव बढऩे लगा है। यदि ऐसी स्थिति कुछ दिन रही तो डीजल-पेट्रोल की किल्लत हो सकती है। निमाड़ पेट्रोल पंप यूनियन एसोसिएशन के अध्यक्ष ने का कहना है कि इस मामले को लेकर पेट्रोल पंप यूनियन एसोसिएशन ने सोमवार को मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर समस्या से अवगत कराया गया है। सरकार को स्थिति ब पर ध्यान देना चाहिए, नहीं तो किल्लत बढ़ेगी।
इसलिए बढ़ रही परेशानी…..
ग्रामीण क्षेत्रों में खेती में डीजल मांग बढ़ी
चुनावों के चलते प्रचार-प्रसार में वाहनों का मूवमेंट अधिक हुआ।
औद्योगिक उत्पादन बढऩे से माल परिवहन भी बढ़ा।
अन्य राज्यों के वाहनों भी भरवा रहे तेल।
बीपीसीएस व एचपीसीएल ने हाथ खींचे तो आइओसी पर बढऩे लगा भार
रायसेन जिले में हो रही डीजल- पेट्रोल की किल्लत के चलते एचपीसीएल और बीपीसीएल नायरा ,रिलायंस के पंपों पर डीजल की कमी बनी हुई है। पिछले तीन दिन में जिले के करीब 30 पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म हो चुका। इसके चलते तीन दिन यहां डीजल की बिक्री नहीं हुई, मंगलवार सुबह डिपो खुलने के बाद डीजल की सप्लाई की गई। शहर और अंचलों के कई पेट्रोल पंपों पर शनिवार, रविवार और सोमवार को डीजल की कमी के चलते बंद करना पड़ा। वहीं पेट्रोल पंप यूनियन एसो. अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार से पंपों पर डीजल की कमी के कारण जिले के 30 पंप बंद हो गए थे। शहर के आसपास असर शुरू हो गया है। कंपनियों की रणनीति से दबाव बढऩे लगा है। यदि ऐसी स्थिति कुछ दिन रही तो डीजल-पेट्रोल की किल्लत से इनकार नहीं कर सकते हैं।
डीजल के लिए परेशान हुए लोग : डीजल की कमी के चलते जहां कुछ पेट्रोल पंप बंद करने पड़े हैं, वहीं गर्मी के मौसम में लोगों को डीजल के लिए परेशान होते भी देखा गया। खरीफ सीजन की फसल बोवनी के सीजन में किसानों को भी ट्रैक्टर में डालने के लिए डीजल नहीं मिल रहा है।
रायसेन पेट्रोल पंप यूनियन एसोसिएशन इस समस्या को लेकर बुधवार को कलेक्टर से मिलकर उन्हें समस्या का निराकरण करने का आग्रह करेगा। वहीं प्रदेश स्तर पर भी इस समस्या को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button