नगर निगम का टाइम कीपर 45 सौ रुपये रिश्वत लेते लोकायुक्त के शिकंजे में

दुकान में नल कनेक्शन देने मांगी घूस
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । नगर निगम कर्मचारी हुआ लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में, जिले के नगरीय निकाय जल प्रदाय विभाग का मामला ।
लोकायुक्त पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सत्येंद्र मिश्रा टाइम कीपर जलप्रदाय विभाग नगर निगम गढ़ा जोन 1 में पदस्थ था।
पीड़ित आवेदक अमर देव पिता रामाधार यादव उम्र 42 वर्ष निवासी न्यू शास्त्री नगर लम्हेटा घाट रोड जबलपुर द्वारा दिनांक 25 जुलाई की घटना। ट्रैप राशि 4,500 रुपए रंगे हाथों ट्रैप किया गया।
उन्होने बताया कि घटनास्थल एवम् आवेदक की दुकान आईसीएमआर रोड बड़ा पत्थर के पास स्थित मेडिकल जबलपुर में आवेदक द्वारा नगर निगम गढ़ा जोन जबलपुर में अपने आईसीएमआर रोड मेडिकल जबलपुर स्थित किराए की दुकान के लिए जल कनेक्शन हेतु आवेदन किया था। उक्त जल कनेक्शन करने के एवज में नगर निगम गड़ा जोन में कार्यरत टाइम कीपर सत्येंद्र मिश्रा उर्फ बबलू द्वारा ₹4500 रूपये रिश्वत की मांग की गई। जिसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में की गई। आज दिनांक बबलू को ₹4500 की रिश्वत राशि लेते हुए लोकायुक्त जबलपुर टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरवडे, इंस्पेक्टर नरेश बेहरा, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, एवं 5 सदस्यों की टीम ने रंगे हाथों पकड़ कर जांच करते हुऐ जेल भेज दिया।



