धार्मिक

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा की ज्ञान गंगा प्रवाहित

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय श्री खेड़ापति मंदिर गौरझामर जिला सागर में महिला मंडल गौरझामर की तत्वावधान में श्रीमद् देवी भागवत कथा का 9 दिवसीय कार्यक्रम 30 मार्च से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ, जिसकी पूर्णाहूति सात अप्रैल को कन्या भोज के साथ होगी कथा समय रोजाना दोपहर तीन बजे से सांय सात तक नियत है कथा व्यास पंडित श्री उमाशंकर दुबे जी के मुखारविंद से सबिस्तार संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण कराया जा रहा है आयोजक महिला मंडल समिति ने समस्त धर्म प्रेमी कथा प्रेमी जनों से बड़ी संख्या में पधारने एवं पावन कथा श्रृवण का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button