मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष के नगर आगमन पर किया स्वागत

सिलवानी। मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रविकरण साहू का मंगलवार की शाम को सिलवानी नगर आगमन हुआ। अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर साहू समाज बंधुओं के घर पहुंचकर भेंट की। बाद में विश्रामगृह में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकरण साहू जबलपुर से उदयपुरा से होते हुए सिलवानी आगमन हुआ। बेगवा में जगदीश साहू के प्रतिष्ठान पर द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात साईंखेड़ा में वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुरप्रसाद साहू के निवास पर उनकी धर्म पत्नी स्वर्गीय भगवती साहू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके पश्चात पुनः सिलवानी में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेनका श्याम साहू के प्रतिष्ठान पर स्वागत के पश्चात सिलवानी विश्रामगृह में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से भेंट की।
मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकरण साहू ने अपने उद्बोधन में मां कर्मा जागृति यात्रा और भोपाल के जंबूरी मैदान में हुई साहू समाज के ऐतिहासिक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज एक जुट होगी तो हम समाज को हरसंभव उपलब्धि प्राप्त कर सकते है। हमे आपसी मनमुटाव को भूलकर समाज और देश हित में काम करने का जुनून होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह नर्मदा के गौरव के प्रचार प्रसार के लिए 108 देशों की यात्रा पर है। 27 चरणों में चार चार देशों की यात्रा की जाएगी। वह यात्रा का प्रथम चरण पूर्ण कर चुके है।
इस अवसर पर साहू समाज तहसील अध्यक्ष जगदीश साहू, नगर अध्यक्ष रघुवीर साहू, सीताराम साहू मेडिकल, श्याम साहू पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, पार्षद प्रतिनिधि मोहन साहू, विभोर नायक, तुलसी यादव, प्रदीप कुशवाहा, लखन मेहरा, बाबू ठाकुर, शिवप्रसाद साहू, राजू साहू ग्रामसेवक, विकास साहू, भगवत शरण साहू साईंखेड़ा आदि मौजूद रहे।



