मध्य प्रदेश

हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी ,तीन दुधारू भैंस मृत

बेगमगंज । बुधवार की सुबह करीब 8 बजे ग्राम भैंसा में हाईटेंशन लाइन करने से तीन गाभिन भैंस करंट की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।ग्राम भैंसा में वीर सिंह के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के झूलते हुए तार निकले हैं जोकि आज सुबह हवा चलने अचानक टूट कर गिर गए खेत में गांव के ही पशु पालक बलराम बल्लू रजक पिता परसोत्तम रजक की तीन गाभिन भैंस चर रही थी जोकि करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से तीनों गाभिन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।पीड़ित बलराम रजक , राजेन्द्र सिंह , नरेंद्र सिंह , मनोज , मंगल सिंह , मनोहर सहित ग्राम वासियों ने बताया कि उनके खेतों में बिजली के तार नीचे तक लटककर झूल रहे जिनमें से पिछले वर्ष चिंगारी निकलने से फसलें जल गई थी। तब से ही किसानों द्वारा बिजली विभाग से लाइन ऊपर करने की गुहार लगाई जा रही है लेकिन लाइन ऊपर नहीं किए जाने से हादसे होते रहते हैं। आज ये दुखद घटना से सभी को दुख हुआ कि गरीब पशु पालक को भारी आर्थिक हानि हुई है। पीड़ित बलराम रजक को पर्याप्त मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button