मध्य प्रदेश
छोटे से गांव के हर्ष रजक ने 90.67% अंक लाकर सिलौंडी क्षेत्र का बढ़ाया मान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । एक छोटे से गांव गोपालपुर हरदुआ के होनहार छात्र हर्ष रजक ने कक्षा 8वीं में 90.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे सिलौंडी क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। हर्ष रजक, पिता भागवत प्रसाद रजक ने अपनी मेहनत और लगन से यह उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।
ग्रामीण परिवेश में रहते हुए सीमित संसाधनों के बावजूद हर्ष ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
हर्ष रजक के मन में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है और उनका सपना भविष्य में भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना है। क्षेत्र के लोगों ने हर्ष की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



