मध्य प्रदेश

हनुमान जन्मोत्सव पर अवकाश घोषित करने मुख्यमंत्री को सौंपा आवेदन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सकल हिन्दू समाज द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार उमरियापान के माध्यम से आवेदन प्रेषित किया है।
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि वीर हनुमान जन्मोत्सव न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारतवर्ष में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है । भगवान हनुमान को हिन्दू समाज में आस्था, शक्ति और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व पर वर्तमान में राजकीय अवकाश घोषित नहीं किया जाता है।
सकल हिन्दू समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हनुमान जन्मोत्सव के दिन प्रत्येक वर्ष राजकीय अवकाश घोषित किया जाए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी बाधा के इस पर्व को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मना सकें।

Related Articles

Back to top button