मध्य प्रदेश

रबी सीजन की फसलों की कटाई का दौर प्रारम्भ

सिलवानी। गर्मी ने अब अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही गेहूं की फसल अब पककर तैयार हो रही है। अब किसान गेहूं की कटाई में लगा है। जिन किसानों ने बोवनी देर से की उन किसानों की फसलें होली के आसपास आने की संभावना है। बाजार में नए गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। इस वर्ष फिलहाल गेहूं 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के मान से खरीदा जा रहा है। लगभग इतने ही दाम समर्थन मूल्य पर किसानों को सरकारी केंद्रों में मिलने वाले हैं। जिन किसानों को नकद पैसे की आवश्यकता है, वे किसान बाजार में आकर अपना गेहूं बेच रहे हैं। फिलहाल आवक शुरू हो चुकी है। होली त्योहार के बाद आवक में तेजी आ जाएगी। सरकारी केंद्रों में भी खरीदी का दौर शुरू हो जाएगा। फिलहाल तहसील में जिन किसानों के गेहूं पक चुके हैं। वे किसान अपनी गेहूं की कटाई में लगे हुए हैं। इधर गर्मी ने भी अपने तेवर दिखना शुरू कर दिया है। आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ जाएगी। किसानों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के बाद ही फसलें पक पाती हैं। होली के आसपास अधिकतर किसान अपनी गेहूं की कटाई में लग जाएंगे।

Related Articles

Back to top button