नाली में किया जा रहा घटिया निर्माण, निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं हो रहा कार्य
सिलवानी। नगर के बजरंग चौराहा से गांधी चबूतरा की ओर बन रही सीसी नाली में इन दिनों निर्माण एजेंसी के कर्मचारी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। हालत यह है कि सीसी नाली में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, बावजूद इसके अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अफसरों की अनदेखी के कारण ही निर्माण एजेंसी मनमानी करने पर उतारू हो रही है। सीसी नाली में लोकल सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि नाली में सीमेंट, गिट्टी, रेत में तय मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है। बिना इंजीनियरों की देखरेख में कार्य किया जा रहा है। साथ ही लोगों ने यह भी आरोप लगाए है कि ठेकेदार द्वारा मनमर्जी से कही ज्यादा जगह ली जा रही है तो कही कम जगह में नाली निर्माण किया जा रहा है। साथ ही कई जगह से नाली तेढी की जा रही है। ठेकेदार द्वारा नालियों पर टीन शेड के लिए एंगिल भी लगाए जा रहे है, जिससे दुकानदार नाली बनने के बाद अपनी टीन शेड लगाकर दुकान का सामना नाली पर रखेंगे। नागरिकों ने प्रशासन से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है।




