दो दिन से लापता 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी
हुई मौत पुलिस पहुंची मौके पर
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी। अज्ञात कारणों से 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में फैली सनसनी, बम्होरी पुलिस सूचना मिलने मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम हेतु हॉस्पिटल भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को बम्होरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पहरिया निवासी 19 वर्षीय मनीष लोधी पिता मोहनलाल लोधी ने अज्ञात कारणों के चलते सागोन के पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली, जिससे उसकी घटना स्थल पर मौके पर मौत हो गई, वही घटना की सूचना थाना बम्होरी पुलिस को लगी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है।
सूचना अनुसार 19 वर्षीय युवक दो दिन से घर से लापता था, और परिजनों ने थाना बम्होरी में सूचना दी थी।
थाना बम्होरी पुलिस मौके पहुंच कर शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम हेतु शव को हॉस्पिटल भेजा एवं मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है ।



