मध्य प्रदेश

हेड बॉय और हेड गर्ल के चुनाव संपन्न

सिलवानी । द संस्कार वैली स्कूल में गुरुवार को सत्र 2025 26 के लिए हेड बॉय और हेड गर्ल के चुनाव संपन्न हुए।
इस चुनाव में कक्षा 5वी से 10वी के कुल 346 विद्यार्थियों ने मतदाता के रूप में भाग लिया । प्रधानाचार्य ने बताया कि चुनाव हेड गर्ल के लिए चार छात्रों और हेड बॉय के लिए चार छात्रों ने उम्मीदवार के रूप में हिस्सा लिया । स्कूल में एक मतदान बूथ बनाया गया बूथ पर तीन अधिकारी नियुक्त किए गए । इसके अलावा मतदाता गणना टीम भी बनाई गई । चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार सभी प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई । चुनाव का परिणाम दोपहर 1 बजे घोषित किया गया। कक्षा दसवीं के आदित्य विश्वकर्मा हेड बॉय और मनु रघुवंशी हेड गर्ल चुने गए । प्रधानाचार्य ने कहा कि इससे बच्चों के बीच नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और इसी के साथ छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button