मध्य प्रदेशहेल्थ

सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य शिविर आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका एवं सिविल अस्पताल में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों की जांच एवं स्वास्थ परीक्षण, जिला क्षय अधिकारी रायसेन के संदर्भित पत्र अनुसार स्वास्थ जांच टीबी स्क्रीनिंग टीबी जांच हेतु कैंप लगाया गया।
जिसमें सीबीएमओ डॉ नितिन सिंह तोमर, डॉ चंद्रमोहन गुर्जर, लेब स्टाफ, टीबी, कुष्ठ कार्यकर्ता, पैरामेडिकल स्टॉफ, ने कार्य किया।
सीबीएमओ डॉ नितिन सिंह तोमर ने बताया कि शासन की योजना अनुसार हर व्यक्ति को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा मिले इसके लिए हर स्तर पर स्वास्थ शिवरों का आयोजन किया जाता हैं। और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा दी जाती है । शिविर में सभी सफाई कर्मचारियों की जांच कर निःशुल्क दावा वितरण की गई।

Related Articles

Back to top button