क्राइम

ग्वारी के पास पेड़ से टकराई बाइक, बाइक सवार 2 की मौत,1 गंभीर

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वारी मार्ग पर रविवार की रात पेड़ से तेज बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. जिन्हें 108 और 100 डायल के द्वारा इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जिनका उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर दो बाइक सवारों को जबलपुर रेफर कर दिया. जहां रास्ते में दोनों की मौत हो गई। जिला अस्पताल डयूटी रत डॉक्टर विक्रांत चौहान द्वारा सभी का इलाज कर जान बचाने का काफी प्रयास किया. लेकिन बाइक की सवारो की जान नहीं बच सकी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी ली. मृतकों में गगन पिता गंगाराम यादव 20 वर्ष निवासी ग्वारी, मजीद खान ग्वारी की मौत हो गई। और राममिलन यादव ग्वारी निवासी का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button