देश विदेशमध्य प्रदेश

घर-घर जाकर जन आंदोलन में शामिल होने दे रहे निमंत्रण

सिलवानी। आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर करणी सेना के द्वारा भोपाल के जम्बूरी मैदान पर 8 जनवरी को जन आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन में शामिल होने के लिए करणी सेना के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के द्वारा नगर व अंचल के गांवों में घर-घर जाकर प्रपत्र देकर आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा हैं। करणी सेना के द्वारा किए जा रहे जन आंदोलन में प्रमुख मांग है कि एससी, एसटी एक्ट में बगैर जांच के गिरफ्तारी पर रोक लगे। पुलिस विभाग में आरक्षकों की वेतन विसंगति को दूर कर 24 सौ ग्रेड पे लागू की जाए ईडब्ल्यूएस आरक्षण में भूमि व मकान की बाध्यता समाप्त कर 8 लाख की वार्षिक आय को ही आधार मानकर आरक्षण का लाभ दिया जाए। सभी भर्तियों में ईडब्ल्यूएस के छात्रों को आयु सीमा में छूट व छात्रवृति भी प्रदान की जाए। केंद्र व राज्य की आने वाली सभी भर्तियों में सभी वर्गों को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाए। राज्य सरकार द्वारा दी गई 3 वर्ष की छूट की समयावधि 1 वर्ष से बढ़ा कर 2 वर्ष की जाए। जन आंदोलन में कुल 21 मांगों का समावेश किया गया है।
नगर के अतिरिक्त करणी सेना के कार्यकर्ता मन्नू सिंह राजपूत, प्रियांश सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह राजपूत, अर्जुन राजपूत आदि के द्वारा नगर में घर घर जाकर आंदोलन के प्रपत्र देकर प्रतापगढ़, परासिया, बीकलपुर, चंदन पिपरिया ग्राम भी पहुंचे।

Related Articles

Back to top button