कृषिमध्य प्रदेश

दोनों पांव से लाचार, हौसले से लाजवाब किसान, युवा नेता जयदीप पटेल ने किया सम्मान

बेगमगंज । बेगमगंज के होनहार दिव्यांग किसान मुकेश कुशवाहा ने यह साबित कर दिया कि हौसले अगर ज़िंदा हों तो हालात हार जाते हैं। दोनों पांव से दिव्यांग होने के बावजूद मुकेश कुशवाहा ने उन्नत और लाभदायक कृषि के क्षेत्र में ऐसा नवाचार किया कि पूरा जिला गर्व से भर उठा। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा चलाए गए “विकसित कृषि संकल्प अभियान” में प्रकाशित पुस्तक में देश के 731 जिलों में से केवल 110 किसानों के नवाचारों को स्थान मिला।
इस गौरवशाली सूची में बेगमगंज के किसान मुकेश कुशवाहा का नाम शामिल होना सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि संघर्ष की जीत है। मुकेश कुशवाहा का लो-प्रेशर इरिगेशन सिस्टम, जिसमें कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है, न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे रायसेन जिले के लिए गर्व का विषय बना। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जयदीप पटेल, भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी द्वारा किसान मुकेश कुशवाहा को फूल-मालाओं और शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में जयदीप पटेल ने कहा कि“यह जिले के लिए गर्व की बात है कि छोटे से शहर बेगमगंज के किसान का नवाचार दिल्ली तक पहुँचा। ऐसे किसान ही भारत की असली ताकत हैं।”
इस अवसर पर धनसिंह कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, परसोत्तम कुशवाह, पूर्व पार्षद कुंदन कुशवाहा, महेशचंद साहू, पार्षद रामगोपाल कुशवाहा, साहबसिंह कुशवाहा, आदित्य कुशवाहा, मिस्टर गुर्जर, विकास साहू और रोहित यादव सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह सिर्फ सम्मान नहीं, उस सोच की जीत है जो कहती है—
“कमज़ोर शरीर, लेकिन सबसे मज़बूत इरादे।”

Related Articles

Back to top button