हायर सेकेंडरी की परीक्षाये प्रारम्भ, 40 बच्चे रहे अनुपस्थित
सिलवानी। गुरुवार से माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायर सेकेंडरी (12वीं कक्षा) की परीक्षा हुई प्रारंभ, विद्यार्थियों का मीठा मुंह करा कर दी परीक्षा की शुभकामनाएं। विगत 2 सालों से कोरोना काल की वजह से सभी परीक्षाएं स्थगित की गई थी। एवं कोरोना की दूसरी लहर ने जो कहर बरपाया था उस से सभी वाकिफ है। साथी तीसरी लहर की भी आशंका थी उसका भी धीरे-धीरे प्रभाव खत्म होते दिख रहा है। क्योंकि शासन ने कोरोना गाइडलाइन की सभी पाबंदियों को हटा दिया गया है। देखा जाए तो जो शिक्षा स्कूल से मिलती है वह कोरोना काल के समय विद्यार्थियों को नहीं मिली जिससे उनका बौद्धिक विकास भी नहीं हो पाया जनरल प्रमोशन तो ठीक है वह तो करना ही था। पर किसी भी राष्ट्र की उन्नति तभी होगी जब उनका युवा वर्ग मजबूत होगा। इसीलिए हमारे देश को युवाओं का देश भी कहा जाता है।
सिलवानी तहसील में 12 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है। जिनमे 1451 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना थे गुरुवार को प्रथम दिवस हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा (12वीं कक्षा) का अंग्रेजी भाषा का पेपर था। जिसमें से 1411 परीक्षार्थियों ने उपस्थित हुए, 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सिलवानी नगर में चार परीक्षा केन्द्र बनाये गए जिनमे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर, पुष्पा विद्यालय सिलवानी, वही ग्रामीण क्षेत्र के कस्बा बम्होरी में दो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्होरी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्होरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वीकलपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सियरमऊ, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साईंखेड़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंआर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुलसीपार सम्मिलित है।



