मध्य प्रदेश
संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई
रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता
कस्बा बम्होरी । ग्राम पंचायत भवन में संत रविदास जयंती मनाई गई। प्रारम्भ में संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में सिलवानी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष हर्षित साहू, कस्बा सरपंच रमेश सैनी, सचिव रेवाराम शिल्पी, पप्पू पटेल, राजकुमार गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, हल्के रजक, गजराज ठाकुर, सहायक सचिव सुरेंद्र सिंह गौर, कस्बा पटवारी एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।



