मध्य प्रदेश

हिन्दी लेखिका संघ का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। हिन्दी लेखिका संघ दमोह संस्था ने सरस्वती कन्या विद्यालय के सभाकक्ष में एक विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। जबलपुर से पधारीं सुप्रसिद्ध लेखिका, गायिका एवं नृत्यांगना सपना सराफ क्षिति को संस्था द्वारा शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। मनोरमा रतले ने भी सपना जी को शाल और चूड़ियां भेंट करके सम्मानित किया। सपना डॉ रघुनंदन पुष्पा चिले की बड़ी पुत्री हैं। वे सशक्त गज़ल कारा हैं। वे राष्ट्रीय स्तर के अनेक सम्मान प्राप्त कर चुकीं हैं। अध्यात्म की ओर भी काफी रुझान है। उनके पति सुनील सराफ रेल्वे इंजीनियर हैं।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपना सराफ एवं विशिष्ट अतिथि डॉ प्रेमलता नीलम रहीं। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष पुष्पा चिले ने की। सरस्वती वंदना पद्मा तिवारी ने प्रस्तुत की। संचालन डॉ प्रेमलता नीलम ने किया। आभार मनोरमा रतले ने व्यक्त किया। सपना जी ने उद्वोधन में कहा मेरे पिता मेरे प्रेरणास्रोत हैं। माता पिता के आशीर्वाद से ही मैं इतना कुछ कर पायी हूं। आज अपने वरिष्ठों द्वारा यह सम्मान पाकर मैं बहुत गर्व अनुभव कर रही हूं। संस्था की सभी आदरणीय साहित्यकारों को हृदय तल से धन्यवाद देती हूं। उन्होंने अपनी सद्य प्रकाशित कृति “दर्द से ताहिली तक“ एक सुन्दर गज़ल प्रस्तुत की। इस अवसर पर पुष्पा चिले, डॉ प्रेमलता नीलम, मनोरमा रतले, लता गुरु, संगीता पांडे, पद्मा तिवारी, मधुलता पाराशर, आराधना राय, शिवकुमारी शिवहरे, वसुन्धरा तिवारी एवं किरण गोस्वामी ने सुन्दर रचनाओं का पाठ किया। बड़ी संख्या में बहनों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button