कृषिमध्य प्रदेश

भारतीय किसान संघ पथरिया ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। भारतीय किसान संघ पथरिया द्वारा बलराम जयंती मनाई गई और तहसील अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में ज्ञापन दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, माननीय प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया ।
ज्ञापन में विभिन्न मांगें बताई जिसमें पथरिया में गोचर भूमि को भू माफियों से मुक्त कराई जाएं। विद्युत सब स्टेशन को सीजन से पहले सुधार कर कंप्लीट किया जाएं। पथरिया मंडी में रेस्ट हाउस की व्यवस्था की जाएं। डीएपी यूरिया की समुचित व्यवस्था कराई जाएं। ज्ञापन में भवानी पटेल, हरिगोविंद, राजेश, भूपेंद्र, प्रहलाद, मुकेश, रघुनाथ, तीरथ, कुलदीप, अभय, बीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व किसान भाई उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button