होर्डिंग बना दुर्घटना का सवब, ट्रक के पहिए के नीचे आने से युवक गंभीर घायल रेफर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में सड़क के बीच डिवाइडर पर रोड क्रॉसिंग के कोने पर लगा बड़ा होर्डिंग दुर्घटना का सवब बन गया। जब एक ट्रक चालक को पैदल चल रहा राहगीर होर्डिंग के कारण नजर नहीं आया और वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को ट्रक के नीचे से निकाल कर सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि सागर भोपाल मार्ग पर शहरी क्षेत्र में बीच सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए डिवाइडर बनवाए गए हैं उसी के बीच में बिजली की पोल लगे हुए हैं कुछ स्थानों पर यह पोल रोड क्रॉस के कोने पर लगे हैं जिस पर लोग तीज या त्यौहार राष्ट्रीय पर्वों पर शुभकामना संदेश के होर्डिंग लगा देते हैं। बस स्टैंड पर ऐसे ही एक रोड क्रॉस के किनारे लगे बिजली के पोल पर लगे होर्डिंग के कारण ट्रक चालक को साइड का नजर नहीं आया और ग्राम सुनेहरा निवासी 17 वर्षीय रोहित लोधी तेजी से रोड क्रॉस करने के कारण ट्रक के पहिए के नीचे आ गया।
ट्रक क्रमांक एमपी 15 जी 5270 भोपाल से छतरपुर जा रहा था सुबह 9 बजे उक्त घटना घटित हो गई पुलिस ने ट्रक को जप्त कर धारा 281, 125 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक के अनुसार होर्डिंग के कारण उसे सड़क क्रास कर रहा युवक दिखाई नहीं दिया ।
प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है कि जो भी व्यक्ति शुभकामनाओं के होल्डिंग लगा रहा है उसे रोड क्रास के डिवाइडर पर बिजली खंबो के ऊपर होर्डिंग ना लगाने दें । इससे पूर्व पुराने बस स्टैंड पर जब्बार होटल के सामने भी दो मोटरसाइकिल चालक बड़े होर्डिंग के कारण ही आपस में टकराकर घायल हो चुके हैं।
रोड क्रॉस को छोड़कर शेष स्थानों पर लगे होर्डिंग से इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है।



