मध्य प्रदेश

शिक्षक दिवस में सिलौंडी कन्या हाई स्कूल में सेवानिवृत शिक्षक का सम्मान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी कन्या हाई स्कूल में हर साल की तरह इस वर्ष भी प्राचार्य विशाल वरकडे ने सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान किया।
इस अवसर ढीमरखेड़ा बीईओ लखन बागरी और प्राचार्य विशाल वरकडे ने आदिवासी ग्राम कारोपानी में आजादी के बाद पहली लड़की जिसने 10 वी में प्रवेश लिया संगीता बैगा पिता कमलेश बैगा का सम्मान किया। बीईओ लखन लाल बागरी ने संगीता बैगा को 10 वी पास होने पर 5000 रुपया का पुरस्कार, साथ ही 12 वी पास होने पर 10000 रुपया देने की घोषणा की है।
इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक बीरबल राय, जयनारायण राय, वीरेंद्र कुमार हल्दकार, शेष नारायण मिश्रा, मोहन सिंह, गौरीशंकर राय, सुशील जैन, भीष्म लाल तिवारी, श्याम नारायण राय, राजकिशोर राय, अरविंद राय सहित का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में रजनीकांत राय, सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन, अंकित बागरी , अशोक हल्दकार, शरद गुप्ता , रश्मि बागरी, स्वेता जैन, सविता साहू सहित शिक्षक गण और छात्रा की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button