सिलौंडी में जैन मंदिरों दशलक्षण पर्व में विविध आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी में जैन समाज के दशलक्षण पर्व के दौरान जैन मंदिरों में रोज विविध आयोजन हो रहे है।
रोज सुबह अभिषेक, शांतिधारा पूजन अर्चन,दोपहर में विधान और रात्रि में आरती के बाद स्वाध्याय हो रहा है।
श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर , श्री पारस नाथ दिगंबर जैन मंदिर ,श्री पारस नाथ दिंगबर जैन मंदिर कछार गांव बड़ा में श्री जी के पूजन अर्चन के बाद भक्त अपना एक आसन कर रहे है कुछ भक्त उपवास भी कर रहे है।
एक आसन में भक्त 24 घंटे में एक बार शुद्ध घर का बना भोजन और पानी ले रहे है । कुछ भक्त सिर्फ पानी और दूध लेकर अपना उपवास कर रहे है । कछार गांव बड़ा में आरोन से ब्रह्मचारी भैया पारस जी प्रतिदिन अपनेव प्रवचन से श्रावक को जैन धर्म की महिमा बता रहे है । सिंलौंडी में पंडित प्रमोद जैन श्री तारण तरण जैन चैत्यालय में सुबह मंदिर विधि पूजन अर्चन प्रवचन से दश धर्म का सार बता रहे है ।
दशलक्षण पर्व त्याग और साधना का प्रतीक है ।
जैन समाज के पुरष, महिलाए, युवा और बच्चे सभी अपनी अपनी इच्छा शक्ति अनुसार चीजों का त्याग कर भक्ति कर रहे है। इस दौरान समाज के सरपंच कैलाश चंद्र जैन ,दादा प्रकाश चंद्र, अमीर चंद्र जैन, शीतल चंद्र जैन, सुभाष चंद्र जैन, नीरज जैन, सुधीर जैन, मंडल उपाध्यक्ष शैलेश जैन, कमलेश जैन, विनोद जैन, संतोष जैन, सुधा जैन, अंकित जैन, दीपू जैन, अर्पित जैन , श्रीवि जैन, बबलू जैन, शुभम जैन, देवेंद्र जैन, प्रियांशु जैन, आकाश जैन, लकी जैन, क्षेयांश जैन आदि।



