मध्य प्रदेश

गुरु की शिक्षा संजीवनी बूटी के समान है : रामपाल सिंह

शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री बोले शिक्षा से बनता है राष्ट्र का भविष्य
सिलवानी। शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता होते हैं। गुरु की शिक्षा संजीवनी बूटी की तरह है जिसे विद्यार्थी आत्मसात कर ले तो वह जीवन में किसी भी मुकाम तक पहुँच सकता है। यह उदगार पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने शुक्रवार को सांदीपनि विद्यालय परिसर में आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में कही। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरवर सिंह राजपूत ने कार्यक्रम की शुरुआत मे मां सरस्वती के छायाचित्र पर तिलक लगाकर वा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत द्वारा क्षेत्र के शिक्षकों का तिलक व फूल माला पहनकर शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि रामपाल सिंह राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं बल्कि यह व्यक्तित्व के विकास का माध्यम है। एक अच्छा शिक्षक समाज और राष्ट्र दोनों के लिए मार्गदर्शक होता है।
उन्होंने बताया कि सिलवानी शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। सांदीपनि स्कूल का नया भवन तैयार होने बाला है और साथ ही शासकीय महाविद्यालय में भी सभी विषय उपलब्ध होंगे जिससे विद्यार्थियों को बाहर शिक्षा ग्रहण करने नहीं जाना पड़ेगा। आने वाले समय में सिलवानी के बेटे-बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएँगे।
जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरवर सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रेशु विभोर जैन व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों को समाज का मार्गदर्शक बताया।
कार्यक्रम की समापन की बेला में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश यादव, शालक सोनी, सलीम काजी गिरजीश चौरसिया, रानू सोनी, मिलन जैन, संदीप शर्मा, रघुवीर साहू, मुन्ने मैकेनिक, गुड्डू भाई, प्रदीप कुशवाहा, धन्नू पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button